मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सीवान में पुलिस टीम पर हमला व फायरिंग मामले में आरोपी ललन चौबे गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के सीवान में पुलिस टीम पर हमला व फायरिंग मामले में आरोपी ललन चौबे गिरफ्तार

सीवान। सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मेलहनी घाट पर पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग के बहुचर्चित मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के वांछित अभियुक्त ललन सिंह उर्फ ललन चौबे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को दरौली थाना क्षेत्र के मेलहनी घाट पर दरौली थाना पुलिस एवं मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की संयुक्त टीम अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर फायरिंग की थी। इस संबंध में दरौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना के आधार पर इस मामले में पहले दिलीप बीन और महेत बीन को 18 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद विक्रम बीन को 6 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि अनुसंधान के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त ललन सिंह उर्फ ललन चौबे, पिता योगेन्द्र चौबे, निवासी संठी, थाना रघुनाथपुर, जिला सीवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस कांड के एक अन्य आरोपी प्रकाश उपाध्याय को भी 8 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में आवश्यक पूछताछ के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी।

एसपी ने कहा कि इस कार्रवाई में दरौली थाना के अपर थानाध्यक्ष पु.अ.नि. अभिषेक कुमार एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें