मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल के बजरिया इलाके में फूल व्यापारी के घर लाखों की चोरी, सीसीटवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल के बजरिया इलाके में फूल व्यापारी के घर लाखों की चोरी, सीसीटवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में चाेराें के हाैसले बुलंद है। बदमाश दिन दहाड़े वारदाताें काे अंजाम देकर पुलिस काे चुनाैती दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बुधवार काे दिनदहाड़े चाेराें ने एक फूल व्यापारी के घर लाखाें रूपये नगद और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रात काे जब परिवार घर पहुंचा ताे घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। गुरुवार की सुबह एफएसएल की टीम के साथ पुलिस ने स्पॉट का निरीक्षण कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि करारिया फार्म में रहने वाले नंद किशोर माली फूल के व्यापारी हैं। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे उनका परिवार मार्केट गया था। इसी बीच बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे नगद चार लाख रुपए और सोने के जेवरात समेत करीब दस लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। परिजन जब रात के समय घर लाैटे ताे उन्हें मुख्य द्वार सहित अंदर के दो कमरों के ताले टूटे मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। देर रात एफआईआर दर्ज की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें