मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

लाखों के जेवरात और सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लाखों के जेवरात और सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाई दासपुर पंचायत अंतर्गत मथुरापुर गांव में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है‌।चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, पीतल के बर्तन, सिलाई मशीन और कीमती कपड़े सहित कई सामान चुरा लिए। पीड़िता कंचन कुमारी ने नाथनगर थाना में रविवार को लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ नीचे के कमरे में सोई थी। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद जब पूजा के लिए छत पर पहुंचीं तो देखा कि ऊपर कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज, ट्रंक और बक्से का भी ताला तोड़ दिया गया था।गोदरेज में रखे सोने और चांदी के आभूषण, बक्से से कपड़े, ट्रंक से पीतल के बर्तन और सिलाई मशीन समेत कीमती सामान चोर उठा ले गए। पीड़िता ने बताया कि घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में रात करीब दो बजे कुछ संदिग्ध व्यक्ति घर में घुसते दिख रहे हैं। चोरी की जानकारी मिलने पर नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, अब तक किसी चोर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें