मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में लाहौर की हवा सबसे खराब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाकिस्तान में लाहौर की हवा सबसे खराब

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में धुंध यानि स्मॉग के खतरनाक स्तर पर पहुँचने के कारण लाहौर वायु गुणवत्ता के मामले में देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया हैै।सरकारी खबराें के मुताबिक लाहौर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 379 तक पहुँच गया है,जबकि लोअर मॉल क्षेत्र में यह 743 दर्ज किया गया। इससे यह एक बार फिर पाकिस्तान का सबसे ज्यादा वायु प्रदूषित शहर बन गया है। पंजाब के अन्य शहर भी गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं। गुजरांवाला का एक्यूआई 280, मुल्तान का 210, सियालकोट का 184 और फैसलाबाद का एक्यूआई 251 तक पहुँच गया है।पंजाब सरकार और पर्यावरण विभाग ने स्थिति पर काबू पाने के लिए अभियान तेज़ कर दिया है। प्रदूषण फैलाने वाली कई औद्योगिक इकाइयों को बंद कर दिया गया है और ऐसे कारखानों को सील कर दिया है। अधिकारियाें के मुताबिक 41 आधुनिक वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणालियाँ सक्रिय कर दी गई हैं। इस बाबत ड्रोन दस्ते तैनात किए गए हैं और स्मॉग-मुक्त क्षेत्र स्थापित किए गए हैं।पंजाब की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगज़ेब ने भराेसा दिलाया है कि सरकार स्थायी उपायों के माध्यम से स्मॉग को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) के अनुसार बुधवार से लाहौर में बारिश होने का अनुमान है, जिससे धुंध का स्तर कम होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें