मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को उनके आवास पर लघु

उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। लघु उद्योग भारती को स्टोन

मार्ट-2026 का आयोजक नियुक्त करने के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश

चंद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

संस्था

के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि देशभर में 575 से अधिक

जिलों में लगभग 50 हजार उद्यमी सदस्यों के संग लघु उद्योग भारती आज विश्व

का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। लघु उद्योग भारती ने विगत दो दशक में देशभर

में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर के नाम से

8 प्रदर्शनियां एवं इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग शो के नाम से 6 प्रदशनियां

आयोजित की हैं। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती संस्थान सुनिश्चित

करेगा कि स्टोन मार्ट-2026 का भव्य आयोजन हो तथा राजस्थान के पत्थर उद्योग

को विश्व में एक नई पहचान मिले।

प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग

भारती के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक,

प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र खुराना, नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण

जाजोदिया, सह कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें