मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

'लागल-लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल... -सारण में पुराने अंदाज में लालू यादव ने भरी हुंकार, -बेटी रोहिणी के लिए मांगा वोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'लागल-लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल...  -सारण में पुराने अंदाज में लालू यादव ने भरी हुंकार,   -बेटी रोहिणी के लिए मांगा वोट

'लागल-लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल...

-सारण में पुराने अंदाज में लालू यादव ने भरी हुंकार,

-बेटी रोहिणी के लिए मांगा वोट

सारण।बिहार के सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी और राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज नामाकंन दाखिल किया। वहीं इस दौरान लालू यादव भी मौजूद रहे। राहिणी आचार्य के नामाकंन के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां लालू यादव पुराने अंदाज में दिखे। लालू यादव ने पुराने अंदाज में कहा कि, "लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल"। लालू यादव ने इस दौरान कहा कि, बेटी रोहिणी को वोट देकर जिताना है। उन्होंने भाजपा पर निशाना कहा कि, भाजपा बाबा के संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि, हम किसी भी किमत पर संविधान को बदलने नहीं देंगे, हम सब लोग को एकत्रित और जागरूक होना है। उन्होंने कहा कि, बेटी रोहिणी आचार्य लगातार आपके बीच काम कर रही है इसको भारी मतों से जिताना है। देश को बचाना है, संविधान को बचाना है।लालू यादव ने कहा कि, हम लोकतंत्र और संविधान को मिटने नहीं देंगे, पिछड़े वर्गों के हक को बीजेपी छिनना चाहता है। लालू यादव ने पुराने अंदाज में कहा कि, "लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल"। इस पर उनके समर्थकों ने जोरदार तालियां बजाई। वहीं लालू ने कहा कि, सारण जिला हमारा कर्म भूमि है सारण के लिए बहुत काम किए हैं। इंजन का कारखाना ये सब काम हुए।वहीं इस दौरान तेजस्वी यादव भी अपनी बहन रोहिणी आचार्य के लिए वोट मांगते नजर आएं। तेजस्वी यादव ने कहा कि, सारण की जनता से कहा कि इस बार चुकना नहीं है, लालटेन के बटन को दबा कर लालू यादव को जिताना है। उन्होंने कहा कि, सारण की जनता के लिए जितना लालू यादव ने किया है उससे ज्यादा काम रोहिणी आचार्य करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर