मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर में मजदूर की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर में मजदूर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने एक मजदूर की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की संभावित वजह मानकर विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ इलाके में किराये के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

बताया गया है कि बुधवार सुबह राकेश अपने किराये के मकान से चौड़ की ओर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे निशाना बनाया और बेहद करीब से उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही राकेश मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी सिटीर) विनीता सिन्हा अहियापुर थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एवं नमूने एकत्र किए। पुलिस का मानना है कि ये साक्ष्य हत्या की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के सिर में बेहद नजदीक से गोली मारी गई थी। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि राकेश का कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश के कारण हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही हैं। जमीन विवाद, आपसी दुश्मनी, व्यक्तिगत रंजिश तथा हाल के दिनों में हुए किसी भी विवाद को जांच के दायरे में रखा गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

डीएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस अपराधियों के काफी करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, इलाके में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें