मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

बेगूसराय में मजदूर की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेगूसराय में मजदूर की गोली मारकर हत्याबेगूसराय, 27 फरवरी । बेगूसराय में हत्या और गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। बीते देर रात भी बेखौफ अपराधियों ने तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गौड़ा पंचायत-एक के वार्ड संख्या-दो की है। मृतक मजदूर की पहचान दीना महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लक्ष्मण महतो देर रात करीब दो बजे पेशाब करने के लिए अपने घर से बाहर निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन एवं आसपास के लोग दौड़े उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची तेघड़ा थाना की पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल का एक खोखा बरामद किया है।घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण महतो गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उसके बाद ही घटना का खुलासा होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें