मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

कुर्सेला हत्या कांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुर्सेला हत्या कांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

कटिहार। कुर्सेला थाना पुलिस ने गुरुवार को हुई हत्या कांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नामजद अभियुक्त नीतीश यादव उर्फ सुगम यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है कि 01 जनवरी को कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेला चाैक पर एक व्यक्ति मिट्ठू कुमार झा की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में यह घटना घटित होना प्रतीत बतायी गई। इस संदर्भ में कुर्सेला थाना की पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और छानबीन शुरु की।पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त नीतीश यादव उर्फ सुगम यादव को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त नीतीश यादव उर्फ सुगम यादव (30 वर्ष) पिता बंगट यादव ग्राम कटरिया शाहपुरधर्मी थाना कुर्सेला जिला कटिहार का निवासी है। पुलिस ने बताया कि अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें