मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में 1300 अपराधियों की तैयार हो रही 'कुंडली', जब्त होगी संपत्ति : डीजीपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में 1300 अपराधियों की तैयार हो रही 'कुंडली', जब्त होगी संपत्ति : डीजीपी

पटना। बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। बिहार पुलिस अब अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही है और जल्द ही उन पर कार्रवाई शुरू होगी।

बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अपराध से कमाए गए धन पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने 400 लोगों की पूरी फाइल तैयार कर ली है और उसे न्यायालय में सौंप दिया गया है।

अदालत उस पर विचार कर रही है।

उन्होंने आगे बताया कि 1200 से 1300 लोगों को और चिह्नित किया गया है, जिनके कागजात तैयार हो रहे हैं। इनमें वे लोग हैं जिन्होंने अपराध से संपत्ति अर्जित की है। इनमें बड़े स्तर के भू माफिया, अपराधी, बालू माफिया और अवैध कारोबार में शामिल लोग हैं। इनके कागजात तैयार कर अदालत को भी सौंपे जाएंगे।

बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की पहल से जुड़े प्रश्नों को लेकर कहा कि जितने स्कूल और कॉलेज हैं, वहां पर महिला पुलिसकर्मी गश्ती करेंगी। इसके लिए इसी साल 2000 स्कूटी खरीदी जा रही हैं।

उन्होंने कहा, "इसी स्कूटी के जरिए महिला पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी लड़कियों के स्कूल-कॉलेज जाने और छुट्टी के समय गश्त करेंगी और किसी भी प्रकार के अवांछित तत्वों के खिलाफ कड़ी और निरोधात्मक कार्रवाई करेंगी।"

बता दें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राज्य के गृह मंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद कहा था कि सीएम नीतीश कुमार के सुशासन को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने बिहार के स्कूलों और कॉलेजों के पास पुलिस बल की तैनाती पर जोर देते हुए कहा कि सड़क पर स्कूल-कॉलेज के बाहर रोमियो पर पुलिस की खास नजर रहेगी। इसके लिए विशेष फोर्स लगाने का काम किया जाएगा। स्कूल की छुट्टी पर विशेष तौर पर अभियान चलाकर वहां पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी ताकि छेड़छाड़ न हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें