मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

गया से कुमार सर्वजीत होंगे राजद उम्मीदवार -लालू - तेजस्वी ने दी हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गया से कुमार सर्वजीत होंगे राजद उम्मीदवार  -लालू - तेजस्वी ने दी हरी झंडी

गया से कुमार सर्वजीत होंगे राजद उम्मीदवार

-लालू - तेजस्वी ने दी हरी झंडी

पटना।I.N.D.I.A गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन, लालू प्रसाद एक-एक कर अपने प्रत्याशियों को हरी झंडी दिखा रहे हैं। बुधवार को आरजेडी संसदीय बोर्ड की बैठक में लालू प्रसाद को आरजेडी में टिकट बंटवारे और महागठबंधन की पार्टियों से सीट फाइनल करने के लिए अधिकृत किया गया। उसके बाद लालू यादव ने सबसे पहले गया सीट को लेकर उम्मीदवार फाइनल किए हैं। इस सीट से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को मैदान में उतारा गया है। दरअसल, बिहार के अंदर लोकसभा को लेकर पहले चरण में 4 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें एक सीट गया लोकसभा भी शामिल है। ऐसे में इस सीट को लेकर जल्द से जल्द कैंडिडेट तय किया जाना था, ऐसे में अब महागठबंधन में यह सीट राजद के खाते में गई है और इस सीट से लालू यादव और तेजस्वी यादव ने कुमार सर्वजीत को अपना कैंडिडेट बनाया है। इनको खुद राजद सुप्रीमों लालू यादव और बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सिंबल प्रदान किया है। इसके बाद यह तय हो गया है कि गया से आरजेडी के उम्मीदवार पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत होंगे। कुमार सर्वजीत पासवान जाति से हैं।मालूम हो कि, कुमार सर्वजीत को सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद कृषि मंत्री बनाया गया था। वे पढ़े-लिखे नेता हैं। वहीं एनडीए खेमे से गया सीट से संभावित उम्मीदवार जीतन राम मांझी हैं। यह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और मुखर नेता हैं। उनके बेटे बिहार सरकार में मंत्री हैं। सर्वजीत अभी बोधगया से विधायक हैं।आपको बताते चलें कि, कुमार सर्वजीत का राजनीतिक कैरियर 2005 में गया जिले के मदार, डुमरिया के पास इनके पिता की हत्या के बाद शुरू हुआ है।सर्वजीत ने अपने पिता की हत्या के बाद रिएक्शन को लेकर राजनीति में प्रवेश किया और 2009 में 14वीं बिहार विधान सभा में बोधगया प्रतिनिधि के रूप में चुने गए ।

इसके साथ ही सर्वजीत को प्रचार रणनीतियों को आधुनिक बनाने और अपनी पार्टी के लिए डिजिटल आउटरीच शुरू करने का श्रेय दिया गया। उन्हें 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव में और फिर 2020 में महागठबंधन के सदस्य के रूप में चुना गया था 63 वर्षों में ऐसा करने वाले पहले बोधगया प्रतिनिधि थे। वह 17वीं बिहार विधानसभा में विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने जाने वाले पहले बोधगया प्रतिनिधि भी थे ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें