मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

कर्मियों के स्थानान्तरण पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा. दिलीप ने दी सहमति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

किशनगंज,

पिछले पांच वर्षों से ज्यादा समय से एक ही हलके में जो कर्मचारी पदस्थापित

हैं, उनका स्थानांतरण निश्चित रूप से दूसरे अंचलों में कर दिया जाय।

इस

आशय का जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार

सिंह ने दी। वो राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा. दिलीप कुमार जायसवाल

द्वारा प्रदान की गई सहमति की जानकारी मीडिया को दे रहे थे।

उल्लेखनीय

है कि शहरी क्षेत्रों में दो वर्षों से ज्यादा समय से पदस्थापित राजस्व

कर्मचारियों का स्थानांतरित कर ग्रामीण अंचलों में पदस्थापित करने का

निर्देश दिया गया है। यह निर्देश सभी नगरपालिका क्षेत्र, नगर परिषद् एवं

नगर पंचायत शहरी क्षेत्र में लागू होगा। स्थानांतरण की सूची की निगरानी की

जिम्मेवार पदाधिकारी स्वयं करेंगे। निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन अनिवार्य

है। इससे छूट केवल वैसे ही लोगों को दी जा सकती है जो शारीरिक तौर पर

अशक्त हैं परन्तु उन्हें भी निश्चित रूप से एक हलके में स्थानांतरित करना

है। प्रासंगिक पत्र के अनुसार जो कर्मचारी पांच वर्षों से ज्यादा समय से एक

ही हलके में पदस्थापित हैं, उन सभी का स्थानांतरण सुनिश्चित करना है।सभी

समाहर्ता, बिहार, एक ही स्थान पर लंबे समय से पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों

का स्थानांतरण करेंगे। गौर करे कि पत्रांक-152/सी, दिनांक-07.06.2024 में

विशेष विवरण दिया गया है। पत्र में शहरी क्षेत्र में दो वर्षों से ज्यादा

समय से पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरित कर ग्रामीण अंचलों में

पदस्थापित करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में सभी नगरपालिका

क्षेत्र, नगर परिषद् एवं नगर पंचायत शहरी क्षेत्र माने जायेगे। सख्त हिदायत

देते हुए मीडिया को बताया गया कि स्थानांतरण की सूची की स्वयं निगरानी

जिम्मेवार पदाधिकारी करेंगे ताकि इसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो।

इससे छूट केवल वैसे ही लोगों को दी जा सकती है जो शारीरिक तौर पर अशक्त हैं

परन्तु उन्हें भी निश्चित रूप से एक हलके से दूसरे हलके में स्थानांतरित

कर दिया जाय। इसके अलावा वैसे कर्मचारी जिनके विरूद्ध विशिष्ट शिकायतें

प्राप्त हुई हों, उन्हें भी प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया जा सकता है,

भले ही उनकी पदस्थापना अवधि कम हो। स्थानांतरण निर्देश का अनुपालन 30 जून

तक सुनिश्चित करना है। जुलाई माह का वेतन सभी स्थानातरित कर्मचारी अपने

नव-पदस्थापित स्थान से ही लेंगे 10 जुलाई को निर्देश का अनुपालन से विभागीय

मंत्री डा. दिलीप कुमार जायसवाल को विभागीय सचिव को अवगत कराना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें