मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार काे मारी टक्कर, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार काे मारी टक्कर, मौत

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हैं। घटना सुबह करीब 4:10 बजे हुई, जब एक कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।सूचना मिलते ही कृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को एक क्षतिग्रस्त बुलेट मोटरसाइकिल और डिवाइडर पर चढ़ी हुई लाल रंग की स्विफ्ट कार मिली, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी।शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि हादसे में सहबाज (22) को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक पर पीछे बैठा समीर (21) का इलाज चल रहा है। वहीं कार चालक ऋषभ (28) भी घायल हुए। वह संगम विहार के रहने वाले है। उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें