मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

कोटक बैंक का मार्च तिमाही में मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 4,133 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने वित्त वर्ष

2023-24 की चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान किया है। 31 मार्च को समाप्त

चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 4,133 करोड़ रुपये रहा है।

बैंक के निदेशक मंडल ने पांच रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर पर

2 रुपये के लाभांश देने की सिफारिश की है।

कोटक महिंद्रा

ने शनिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 31 मार्च को समाप्त

जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 4,133 करोड़ रुपये

रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक को 3,496

करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान उसकी कुल आमदनी बढ़कर 15,285

करोड़ रुपये हो गई है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही

में 12,007 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक ने बताया कि बीते

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान उसका शुद्ध लाभ 26 फीसदी बढ़कर 13,782 करोड़

रुपये रहा है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में 10,939 करोड़ रुपये

था। इस दौरान बैंक की कुल आमदनी 2023-24 में बढ़कर 56,072 करोड़ रुपये रही

है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 41,334 करोड़ रुपये थी। इसी तरह बैंक का

शुद्ध ब्याज इनकम (एनआईआई) 21 फीसदी बढ़कर 25,993 करोड़ रुपये रही है, जो

इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में 21,552 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, वित्त

वर्ष 2023-24 के अंत तक बैंक का सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 1.39

फीसदी और शुद्ध एनपीए 0.34 फीसदी हो गया है।

उल्लेखनीय है

कि कोटक महिंद्रा बैंक के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2023-24

के लिए 5 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर पर दो रुपये के

लाभांश देने की सिफारिश की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें