मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

जहाँगीरपुर बैसी में कोसी नदी का कटाव शुरू, ग्रामीणों में दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जहाँगीरपुर बैसी में कोसी नदी का कटाव शुरू, ग्रामीणों में दहशत

भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल के जहाँगीरपुर बैसी में कोसी नदी का कटाव शुरू हो गया है। कटाव रोकने के लिए किए गए कटावरोधी कार्य का हिस्सा भी अब धीरे धीरे पानी मे समाने लगा है। कई जगहों पर जमीन धस गई, जिससे लोगों में भय का माहौल है। कोसी का धार अचानक तेज होने से असमय कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।तकरीबन साढ़े 3 करोड़ खर्च कर दो साल पहले कटावरोधी कार्य कराया गया था। फिलहाल यहां की जो स्थिति है, उसके हिसाब से जिस प्रशासन को एक्शन लेने की जरूरत है। नहीं तो बाँध का बड़ा हिस्सा कटकर कोसी में विलीन हो सकता है। दर्जनों घर कोसी नदी के मुहाने पर है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण कटाव निरोधी कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं। कोसी नदी के तेज धार के कारण लगातार दरार बढ़ रहा है, जिसको लेकर लोगों में भय का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि 2022 में भी कोसी में लगभग 100 घर समा गए थे और फिर से वही स्थिति उत्पन्न होने जा रही है। अगर जल्द जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करता है तो एक बार स्थिति फिर से भयावह हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें