मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि, 26,600 क्यूसेक डिस्चार्ज दर्ज, तीन फाटक खुले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि, 26,600 क्यूसेक डिस्चार्ज दर्ज, तीन फाटक खुले

सुपौल : बाढ़ अवधि के चौथे दिन कोसी नदी के जलप्रवाह में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वीरपुर स्थित कोसी बराज पर बुधवार को नदी का डिस्चार्ज 26,600 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया, जो बढ़ते क्रम में बताया जा रहा है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार नदी के बढ़ते जलप्रवाह को नियंत्रित करने और जल निकासी को सुचारू बनाए रखने के लिए बराज के तीन फाटक खुले रखे गए हैं। विभागीय अधिकारी लगातार नदी के जलस्तर और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही वर्षा की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हालांकि वर्तमान जलप्रवाह खतरे के स्तर से काफी नीचे है, फिर भी बाढ़ अवधि शुरू होने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कोसी तटबंधों और बराज क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा की मात्रा बढ़ने पर आने वाले दिनों में कोसी नदी के जलप्रवाह में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें