मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा में एक और किसान ने पिया कीटनाशक, तहसील कार्यालय के सामने की आत्महत्या की कोशिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा में एक और किसान ने पिया कीटनाशक, तहसील कार्यालय के सामने की आत्महत्या की कोशिश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज मंगलवार काे एक और किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान ने हरदीबाजार तहसील कार्यालय के पास कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद आनन फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है।जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला हरदीबाजार पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम झाँझ में 60 वर्षीय बैसाखू गोंड का परिवार निवास करता है। आज दोपहर बैसाखू गोंड ने हरदीबाजार तहसील कार्यालय पहुंचा था। कुछ देर बाद किसान ने तहसील कार्यालय के बाहर आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में किसान को हरदीबाजार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। वहीं किसान के इस आत्मघाती कदम का कारण धान बिक्री में आ रही समस्या बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान बैसाखू गोंड ने धान की फसल लगायी थी। लेकिन गिरदावरी में रकबा कम दर्ज करने के साथ ही अन्य त्रुटि की गयी। जिससे किसान को धान बेचने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिससे परेशान होकर किसान ने ये आत्मघाती कमद उठा लिया।वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी हरदीबाजार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही हरदीबाजार तहसील के ग्राम कोरबी निवासी एक आदिवासी किसान ने टोकन नहीं कटने से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इस घटना के बाद कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किसान के गिरदावरी में गड़बड़ी की सुधार में लेटलतीफी करने वाले पटवारी को सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ ही तहसीलदार और समिति प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें