मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा में दर्दनाक घटना: 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा में दर्दनाक घटना: 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां मंगलवार सुबह 15 वर्षीय छात्रा गीता महंत ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीता महंत कक्षा 9वीं की छात्रा थी और नियमित रूप से अपनी पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों, सहपाठियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही छात्रा के मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी प्रकार का मानसिक दबाव, विवाद या अन्य वजह तो इस घटना के पीछे नहीं है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद हादसे से स्तब्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें