मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय सोशल मीडिया मंच 'कू' होगा बंद, संस्थापकों ने कहा 'अलविदा'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में

ट्विटर) को एक समय टक्कर देने वाला भारतीय सोशल मीडिया मंच ‘कू’ अब बंद

होने जा रहा है। इसके सह-संस्थापकों ने बुधवार को लिंक्डइन पर एक पोस्ट में

इसकी जानकारी दी है।

वित्तीय संकट से जूझ रही सोशल मीडिया

मंच ‘कू’ एप सह-संस्थापक ने इस कड़े फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए

एक भावुक ‘नोट’ लिखा है और इसे ‘अलविदा’’ कहा। इसके सह-संस्थापक अप्रमेय

राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका ने ऐलान किया है कि ‘कू’ प्लेटफॉम जनता के लिए

अपनी सेवाएं बंद कर देगा।

उन्होंने कहा कि कई बड़ी इंटरनेट

कंपनियों, समूहों और मीडिया घरानों के साथ साझेदारी के लिए बातचीत से

वांछित परिणाम नहीं निकले। दोनों ने आगे कहा, ‘‘छोटी पीली चिड़िया अंतिम

अलविदा कहती है।’’ भारत में ‘कू’ मंच की लोकप्रियता 2021 के आसपास अपने चरम

पर थी।

उल्लेखनीय है कि एक समय ऐसा था जब करीब 21 लाख लोग

सोशल मीडिया मंच ‘कू’ एप का रोजाना इस्तेमाल करते थे। इस मंच पर कई मशहूर

हस्तियों के खाते भी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें