मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता पुलिस ने बिहार में किया बंदूक कारखाने का भंडाफोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

30 जुलाई (हि.स.) । एसटीएफ कोलकाता पुलिस, एसटीएफ पटना और माधरवा पुलिस

स्टेशन, बिहार की संयुक्त टीम ने सारण जिले के रुपरहीमपुर गांव में एक

सक्रिय मिनी गन निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। इस छापेमारी में

फैक्ट्री के मालिक अखिलेश कुमार कुशवाहा सहित चार कारीगरों को हिरासत में

लिया गया, जबकि उसका सहयोगी अनिल कुमार यादव अभी भी फरार है।

गिरफ्तार

किए गए कारीगरों में मोहम्मद चांद उर्फ डोमु, मोहम्मद साहिल आलम, मोहम्मद

इरफान और मोहम्मद परवेज आलम शामिल हैं। ये सभी मुंगेर जिले के विभिन्न

गांवों के निवासी हैं। फैक्ट्री के मालिक अखिलेश कुमार कुशवाहा रुपरहीमपुर

गांव का निवासी है।

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध हथियार

और उनके निर्माण में उपयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए। इसमें एक

7.65 मिमी अर्ध-स्वचालित इम्प्रोवाइज्ड आग्नेयास्त्र, 7.65 मिमी के जिंदा

कारतूस, अधूरी इम्प्रोवाइज्ड पिस्तौल के कई पुर्जे, लेथ मशीन, मिलिंग मशीन,

ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडिंग और पॉलिशिंग मशीन, वेल्डिंग मशीन, डीजल पावर्ड

इलेक्ट्रिक जनरेटर और अन्य उपकरण शामिल हैं।

मामले की गंभीरता को

देखते हुए माधरवा पुलिस स्टेशन में एक विशिष्ट मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस इस अवैध हथियार निर्माण के गिरोह की पूरी जड़ को उजागर करने के लिए

जांच में जुट गई है। फरार आरोपित अनिल कुमार यादव की तलाश जारी है और पुलिस

को उम्मीद है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें