मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

कोल्हापुर जिले में पंचगंगा नदी की बाढ़ से अब तक दस हजार नागरिक प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,। कोल्हापुर जिले में पंचगंगा नदी में आई बाढ़ से अब तक

दस हजार नागरिक प्रभावित हुए हैं। बड़ी संख्या में घर, दुकान, फसलों का

नुकसान हुआ है। पिछले दो दिनों से शहर में बारिश कम हो रही है लेकिन

पंचगंगा नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। कोल्हापुर के साथ ही सांगली और

यवतमाल जिले में बाढ़ की वजह से नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

जिला प्रशासन ने आज से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के लिए 33

टीमें नियुक्त की हैं। नगर निगम उपायुक्त पंडित पाटिल को नियंत्रण अधिकारी

के रूप में नियुक्त किया गया है। कोल्हापुर शहर में बाढ़ से अब तक करीब

10,000 नागरिक प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के डर से कई नागरिक अपने रिश्तेदारों

और दोस्तों के पास चले गए हैं। नगर निगम ने करीब एक हजार नागरिकों को

आश्रय केंद्रों में पहुंचाया है। जल भराव होने से नागरिकों के घरों के

साथ-साथ व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी वालों को भारी नुकसान हुआ है।

शहर

के महावीर कॉलेज परिसर, वीनस कॉर्नर, शाहुपुरी, सुतारवाड़ा, सीता कॉलोनी,

सिद्धार्थ नगर, पंचगंगा तालीम, धनवाड़े मठ, दुधाली परिसर, सुतार माला,

जिवाला कॉलोनी, मुक्तसैनिक कॉलोनी, जाधववाड़ी, बापट कैंप, उल्पे माला,

कदमवाड़ी-जाधववाड़ी, लोनार कॉलोनी आदि इलाके में भारी मात्रा में बाढ़ का

पानी घुस गया है। इस जगह पर कई घरों और दुकानों को पानी की वजह से आर्थिक

नुकसान हुआ है। इन इलाकों में सर्वे कर दिया गया है। संभावना है कि तीन से

चार दिन में पूरा सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। राज्य सरकार के नियमानुसार देय

अनुदान अनुदान पंचनामा पूर्ण होने के तुरंत बाद दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें