मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में कोलार पाइपलाइन की मरम्मत पूरी, 75 से अधिक इलाकों में बहाल होगी जलापूर्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में कोलार पाइपलाइन की मरम्मत पूरी, 75 से अधिक इलाकों में बहाल होगी जलापूर्ति

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले तीन दिनों से जारी जल संकट के बीच कोलार जलप्रदाय लाइन की मरम्मत पूरी कर ली गई है। शुक्रवार सुबह से प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। नगर निगम ने राहत देते हुए फिलहाल टंकियां भरने की प्रक्रिया रोककर सीधे फिल्टर प्लांट से सप्लाई शुरू की, ताकि लोगों तक जल्द पानी पहुंच सके।

कोलार प्रोजेक्ट की मुख्य 1650 एमएम ग्रेविटी पाइपलाइन में बांसखेड़ी के पास लीकेज के कारण शहर के लगभग 40 प्रतिशत, यानी 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो गए थे। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे से कोलार फिल्टर प्लांट से सीधे जलापूर्ति शुरू कर दी गई। पहले टंकियां भरने की बजाय डायरेक्ट सप्लाई का निर्णय इसलिए लिया गया ताकि प्रभावित क्षेत्रों तक पानी तेजी से पहुंच सके।

अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग के अनुसार, बांसखेड़ी में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत गुरुवार रात 9 बजे तक पूरी कर ली गई थी। इसके बाद रात में ही पंप शुरू कर दिए गए थे। जलापूर्ति बहाल होने के बाद चार इमली, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, अरेरा कॉलोनी, ई-1 से ई-7, नारियलखेड़ा, टीला जमालपुरा, इब्राहिमपुरा, जवाहर चौक सहित लगभग 75 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से जलापूर्ति की जा रही है।

68 टंकियां बाद में भरी जाएंगी

निगम के अनुसार भोपाल में कोलार, नर्मदा, केरवा और बड़ा तालाब आधारित कुल 173 टंकियां हैं। सामान्य व्यवस्था में पहले टंकियां भरी जाती हैं, लेकिन इस बार आपात स्थिति के चलते सीधे सप्लाई की गई। अब स्थिति सामान्य होने के बाद कोलार सिस्टम की 68 टंकियों को फिर से भरा जाएगा, ताकि शनिवार से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें