मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

कोढ़ा पुलिस ने 443.83 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोढ़ा पुलिस ने 443.83 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

कटिहार। जिले के कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन से कुल 443.83 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुमन कुमार जयसवाल और राजेश कुमार के रूप में हुई है। सुमन कुमार जयसवाल पूर्णिया जिले के टिक्कापट्टी थाना क्षेत्र के श्रीमता वार्ड नंबर 2 के निवासी हैं, जबकि राजेश कुमार कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के राजा पाकर वार्ड नंबर 8 के निवासी हैं।पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से 443.83 लीटर विदेशी शराब, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और नकद 4,100 रूपये बरामद किए हैं।कोढ़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बसगढ़ा की ओर जाने वाली एनएच-31 मार्ग से एक स्कॉर्पियो वाहन द्वारा शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने वाहन जाँच अभियान चलाया और स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें