मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

पहाड़ों पर जाने से पहले जान लीजिए मौसम गोवा-राजस्थान में भारी बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा की संभावना है। आईएमडी ने जलभराव और भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 7 दिन तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। 25 से 30 जुलाई तक दिल्ली में बारिश का मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 25 जुलाई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 25 से 28 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 25 जुलाई को कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, 25 से 29 जुलाई तक केरल में भारी वर्षा की संभावना है। तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी 25-27 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 25 से 30 जुलाई तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। मराठवाड़ा में 25 और 26 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में 26 से 29 जुलाई के बीच तेज बारिश हो सकती है। 27 और 28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में भी 25 से 30 जुलाई तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा में भी 27-28 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें