मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

केएल राहुल को नहीं था वाशिंगटन सुंदर की इंजरी का अंदाजा, खुद किया खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केएल राहुल को नहीं था वाशिंगटन सुंदर की इंजरी का अंदाजा, खुद किया खुलासा

वडोदरा। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच को 4 विकेट से जीत लिया। विजयी शॉट केएल राहुल के बल्ले से निकला। वह 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर भी 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैच के बाद केएल राहुल ने कहा कि मुझे वाशिंगटन सुंदर की इंजरी की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।

मैच के बाद केएल राहुल ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर पहली पारी के दौरान इंजर्ड हुए थे, इसकी जानकारी तो मुझे थी, लेकिन उनकी इंजरी गंभीर है और उन्हें दौड़ने में परेशानी है, ये मुझे तब पता चला जब वे बल्लेबाजी के लिए आए। सुंदर को रन के लिए विकेटों के बीच दौड़ने में दिक्कत हो रही थी।

राहुल ने सुंदर की तारीफ करते हुए कहा कि इंजरी के बावजूद वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहा था और स्ट्राइक बदलते हुए अपना काम कर रहा था।

वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड की पारी के दौरान गेंदबाजी करते हुए इंजर्ड हो गए थे। उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। इंजरी की वजह से ही उनसे पहले बल्लेबाजी के लिए हर्षित राणा को भेजा गया था।

सुंदर की इंजरी पर कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि स्कैन के बाद ही इंजरी की गंभीरता का पता चल सकता है। जानकारी के मुताबिक सुंदर को साइड स्ट्रेन इंजरी हुई है।

वाशिंगटन सुंदर की इंजरी ज्यादा गंभीर हुई तो टीम इंडिया की मुसीबत बढ़ सकती है।

सुंदर टी20 विश्व कप 2026 की टीम का हिस्सा हैं।

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 300 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। 93 रन बनाने वाले विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें