मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान जारी, एक सप्ताह में 54 गिरफ्तार, 1.90 करोड़ की स्मैक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान जारी, एक सप्ताह में 54 गिरफ्तार, 1.90 करोड़ की स्मैक बरामद

किशनगंज। जिले में अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर किशनगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते एक सप्ताह में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है।

पुलिस द्वारा 15 जून से 21 जून 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 54 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को पुलिस की ओर से जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, वाहन जांच अभियान और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 86 हजार रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले गए। वहीं अवैध शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन और वाहन चोरी के मामलों में भी पुलिस ने लगातार कार्रवाई की।

अभियान के दौरान पुलिस ने 863.01 ग्राम ब्राउन शुगर/स्मैक/हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 153.025 लीटर विदेशी शराब तथा 71.04 लीटर देशी शराब भी जब्त की गई। वाहन चोरी और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो, एक कार, एक टेम्पो, छह मोटरसाइकिल और दो साइकिल बरामद की हैं। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान में सात मवेशियों को भी जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त चोरी और अन्य मामलों से संबंधित 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1 लाख 64 हजार 885 रुपये भारतीय मुद्रा और 2,700 रुपये नेपाली मुद्रा भी जब्त की।

अवैध लॉटरी कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 238 लॉटरी टिकट बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 10,825 रुपये आंकी गई है।वहीं 9.54 ग्राम नशीली गोलियां एवं अन्य मादक पदार्थ भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, पशु तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपराध और अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें