मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

किसान सम्मान निधि से हटाए गए 3 लाख किसानों को तुरंत जोड़े सरकार: कमलनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किसान सम्मान निधि से हटाए गए 3 लाख किसानों को तुरंत जोड़े सरकार: कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में किसानों को योजनाओं और भुगतान के नाम पर लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना से हटाए गए 3 लाख से अधिक किसानों को तत्काल दोबारा जोड़ने और गेहूं उपार्जन भुगतान में साइबर फ्रॉड के शिकार किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।कमलनाथ ने गुरुवार को मीडिया काे जारी अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार एक ओर किसान सम्मान निधि योजना का लगातार प्रचार करती है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में किसानों के नाम चुपचाप योजना से बाहर कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 86.49 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा था, लेकिन वर्ष 2025-26 में यह संख्या घटकर 83.01 लाख रह गई है। यानी एक साल के भीतर 3 लाख से अधिक किसानों को योजना से बाहर कर दिया गया।80 हजार किसानों की ई-केवाईसी लंबितकमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में 80 हजार से अधिक किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, जबकि 1.87 लाख किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होने के कारण उन्हें योजना की किश्त नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पात्र किसानों को परेशान करने के बजाय उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और सभी किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि जारी की जाए।शिवपुरी में गेहूं भुगतान घोटाले पर उठाए सवालपूर्व मुख्यमंत्री ने शिवपुरी जिले में गेहूं उपार्जन भुगतान में सामने आए कथित साइबर फ्रॉड को बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि किसानों ने एमएसपी पर गेहूं बेचा, लेकिन भुगतान उनके खातों में पहुंचने के बजाय संदिग्ध खातों में ट्रांसफर हो गया। कमलनाथ ने कहा कि किसान पूरे साल मेहनत करके फसल तैयार करता है और जब भुगतान का समय आता है तो साइबर ठग उसकी कमाई हड़प लेते हैं। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।साइबर फ्रॉड की गहन जांच और मुआवजे की मांगकमलनाथ ने मांग की कि शिवपुरी मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिन किसानों के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है, उन्हें सरकार तत्काल पूरा मुआवजा दे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें