मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत जाएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । कुवैत में आग की घटना में कई भारतीय कामगारों की

मौत और घायल होने के बाद आवश्यक समन्वय के लिए विदेश राज्यमंत्री कीर्ति

वर्धन सिंह इस मध्य एशियाई देश की यात्रा करेंगे।

विदेश मंत्रालय

के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुसार विदेश राज्य

मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग त्रासदी में घायल हुए लोगों की सहायता की

निगरानी करने और मारे गए लोगों के अवशेषों को शीघ्र स्वदेश वापस लाने के

लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए कुवैत की यात्रा करेंगे।

उल्लेखनीय

है कि दक्षिणी कुवैत के मंगफ शहर में बुधवार तड़के एक कंपनी के श्रमिक

शिविर में भीषण आग लगने से 45 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और कम से कम

50 लोग झुलस गए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश

मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कुवैत में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर

गहरा शोक व्यक्त किया । उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया

और कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रखे हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें