मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एसएमएस में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एसएमएस में भर्ती

जयपुर। वरिष्ठ विधायक और भजनलाल सरकार में कृषि एवं पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की मंगलवार काे अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनके परिजन और स्टाफ के सदस्य उन्हें उपचार के लिए एसएमएस हॉस्पिटल लेकर आए। यहां उन्हें डॉक्टरों ने उपचार के लिए मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया है।एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन के मुताबिक देर रात डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के पेट में दर्द, उल्टी, जलन और एसिडिटी की शिकायत थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एसएमएस की इमरजेंसी में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विधायक को मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया।डॉक्टरों के मुताबिक डॉ. मीणा को पहले भी इलाज चल रहा था। उन्हें जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर सी.एल. नवल की यूनिट में भर्ती किया है। अब उनकी तबीयत थोड़ी ठीक है। बुधवार को उनकी जांचें करवाई जाएंगीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें