मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

किराना कारोबारी फारबिसगंज से लापता,परिजनो ने जताई अपहरण की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया

03फरवरी। कुआरी से फारबिसगंज आए किराना कारोबारी 32 वर्षीय संजय

गुप्ता शुक्रवार शाम से अचानक लापता हो गए है। कुआरी में वह किराना का थोक

कारोबार करता है और फारबिसगंज मंडी में किराना के समान की खरीददारी के लिए

आया था।शाम चार बजे उनके मोबाइल नंबर पर घरवालों ने बात की,लेकिन 4.25 मिनट

से उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।जिसके बाद रात में गायब संजय कुमार

गुप्ता के भाई भोला गुप्ता फारबिसगंज थाना पहुंचकर थाना को इसकी सूचना दी।

कुआरी

ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के रहने वाले योगेंद्र प्रसाद गुप्ता का

पुत्र है 32 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता।परिजन ने अपहरण की अंदेशा व्यक्त

किया है।परिजन का कहना है कि कारोबारी के पास करीबन 15 लाख रूपये हैं और

केशरी मुहल्ला में एक गुटखा कारोबारी के यहां गया हुआ था,जहां से वह

दीनदयाल चौक के पास समान खरीदने आया हुआ था।जिसके बाद से वह गायब बताया

जाता है।

फारबिसगंज थाना में गायब भोला प्रसाद गुप्ता ने बताया कि

उनका भाई संजय गुप्ता कुआरी में किराना का थोक कारोबार करते हैं।जिसको लेकर

गुलाबबाग और फारबिसगंज मंडी आते जाते रहते हैं।इसी क्रम में किराना के

आइटम की खरीददारी के लिए फारबिसगंज आए थे।जिनसे शाम चार बजे बात हुई,लेकिन 4

बजकर 25 मिनट से उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।जिनसे परिवार के लोग

चिंतित है और अभी रात साढ़े दस बजे तक घर नहीं पहुंचे। उनलोगो को कोई

अनहोनी की आशंका हो रही है।

उन्होंने अपने भाई के पास पैसे होने के

कारण अपहरण किए जाने की अंदेशा व्यक्त की।मामले की सूचना फारबिसगंज थाना

में देने की बात कही।जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ केशरी मुहल्लयौर

दीनदयाल चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी खंगाला।मामले पर

फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने जांच करने की बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें