कांग्रेस छोड़ किरण चौधरी भाजपा में हुईं शामिल
नई
दिल्ली,। हरियाणा से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं किरण
चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन
थाम लिया। कल ही दोनों नेत्रियों ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
पार्टी
मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के राष्ट्रीय
महासचिव तरुण चुघ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ
नेताओं की उपस्थिति में वे भाजपा में दोनों नेत्री शामिल हुईंं।
किरण
चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू हैं। वे भिवानी जिले
के तोशाम से विधायक हैं। श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की
कार्यकारी भी अध्यक्ष थीं।
भाजपा में किरण चौधरी का स्वागत करते
हुए केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि किरण चौधरी भले ही कांग्रेस में रहीं
हैं लेकिन उनका मन हमेशा भाजपा में रहा है।
वहीं किरण चौधरी ने कहा
कि हरियाणा में कांग्रेस एक व्यक्ति केन्द्रित हो गई है। उन्होंने पार्टी
को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया ताकि वे
अपने कार्यकर्ताओं के हित को सुनिश्चित सकें।





