मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार से अपहृत छात्र 6 घंटे में गोरखपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार से अपहृत छात्र 6 घंटे में गोरखपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बेतिया। बिहार के बेतिया से अपहृत पांच वर्षीय छात्र को पुलिस ने छह घंटे के अंदर गोरखपुर से बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया।

बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक निजी स्कूल से छात्र आर्यन का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ता ने स्कूल के शिक्षक को फोन करके बताया था कि छात्र के पिता उसे बुला रहे हैं। शिक्षक ने पिता को खुद आकर बच्चे को ले जाने के लिए कहा। इसके बाद अपहरणकर्ता स्कूल के पास से छात्र को ले गए।

छात्र जब दोपहर 12 बजे तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने स्कूल जाकर पता किया। उन्हें पता चला कि छात्र सुबह 9 बजे से ही गायब था, जबकि उसका बैग स्कूल में ही था।

छात्र आर्यन के पिता अनूप ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अनूप श्रीवास्तव के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने उस मोबाइल नंबर को ट्रैक किया, जिससे स्कूल के शिक्षक को कॉल किया गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि नंबर दो दिन पहले ही एक्टिव हुआ था।

एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू किया और जल्द ही यह जानकारी मिली कि अपहरणकर्ता छात्र को ट्रेन से गोरखपुर ले गया है।

इसके बाद पूरे मामले की जानकारी गोरखपुर जीआरपी और गोरखपुर एसएसपी को दी गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के कुछ घंटे के अंदर ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस की मदद से बच्चे को गोरखपुर स्टेशन से बरामद कर लिया गया और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपहरणकर्ता काफी चालाक था और उसने छात्र की पहचान छिपाने के लिए उसके कपड़े भी बदल दिए थे, जिससे उसकी पहचान न हो सके। पुलिस फिलहाल अपहरणकर्ता से पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि फोन की लोकेशन से अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में कितने लोग शामिल थे, उस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें