मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या, शव पाली के कुएं में फेंका, पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या, शव पाली के कुएं में फेंका, पांच गिरफ्तार

पाल : राजस्थान के बालोतरा जिले में एक युवक के अपहरण, निर्मम हत्या और शव को कुएं में फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।

हत्या की इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। वहीं, छोटे भाई के लापता होने के सदमे में बड़े भाई द्वारा आत्महत्या किए जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।पाली जिले के जेतपुर थानाधिकारी अरुण कुमार के अनुसार मृतक सुरेश उर्फ बचिया बालोतरा जिले के समदड़ी थाना क्षेत्र स्थित बामसनी गांव का निवासी था और सिवाना क्षेत्र में मजदूरी करता था।

15 अप्रैल को वीर बापजी मंदिर के पास सुरेश का ईश्वर भील से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।23 अप्रैल की शाम सुरेश को देवड़ा गांव की सरहद में रेलवे फाटक के पास आरोपियों ने घेर लिया। पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, फिर उसका अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।हत्या के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए शव को पहले बाइक और फिर ईको वैन के जरिए कई किलोमीटर दूर पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के राणा गांव ले गए और शव को एक कुएं में फेंक दिया।2 मई को सूचना मिलने पर जेतपुर (पाली) और समदड़ी (बालोतरा) पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शाम करीब 6 बजे कुएं से शव बाहर निकलवाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।इधर, सुरेश के लापता होने के बाद परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा था।

छोटे भाई के गायब होने से मानसिक तनाव और गहरे सदमे में आए बड़े भाई ने 27 अप्रैल को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है।पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में खाखरलाई गांव निवासी किशनाराम (27) पुत्र बालकराम, गणपतराम (31) पुत्र बालकराम, टीकमराम (27) पुत्र भोलाराम, जगदीश (31) पुत्र पूनमाराम तथा हिंगाराम (18) पुत्र पांचाराम शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें