मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

पानी से भरे टब में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानी से भरे टब में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

सुपौल। जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर शिवराम पंचायत के वार्ड संख्या-1 में एक हृदयविदारक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृत बच्ची की पहचान ब्रजेश कुमार राम की तीन वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, वैष्णवी घर के पास चापाकल के समीप खेल रही थी। कुछ देर बाद जब वह नजर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची चापाकल के पास रखे पानी से भरे टब में गिरी हुई मिली। परिजन आनन-फानन में बच्ची को टब से बाहर निकालकर इलाज के लिए वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही पानी में डूबने के कारण हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। मृतका के पिता ब्रजेश कुमार राम ने बताया कि बच्ची कब खेलते-खेलते चापाकल के पास पहुंच गई और किस तरह पानी से भरे टब में गिर गई, इसका किसी को पता ही नहीं चल सका। देखते ही देखते एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें