मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

लालू यादव के हाथों सिंबल मिलने पर खेसारी लाल खुश, छपरा से करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लालू यादव के हाथों सिंबल मिलने पर खेसारी लाल खुश, छपरा से करेंगे नामांकन

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव भी राजद से चुनाव लड़ेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को पार्टी का सिंबल दिया। इसे लेकर खेसारी लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर भी शेयर की है।

खेसारी छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और वे शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

खेसारी लाल यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं। मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूं, मैं आप सभी जनता जनार्दन का बेटा हूं, खेत-खलिहान का लाल हूं, हर तबके की आवाज हूं और युवा भाइयों का जोश हूं।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए राजनीति कोई कुर्सी की दौड़ नहीं है, ये एक जिम्मेदारी है, छपरा के हर घर तक विकास पहुंचाने की, हर दिल की आवाज बनने की। राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा, लालू प्रसाद यादव और बड़े भाई तेजस्वी यादव का युवा नेतृत्व, और आप सभी का आशीर्वाद व भरोसा अब यही मेरे रास्ते का दीपक है।

खेसारी लाल ने आगे कहा कि मैं शुक्रवार को अपना नामांकन भरने जा रहा हूं और इस मौके पर आप सभी का साथ, आपका आशीर्वाद, मेरे लिए बहुत बड़ा संबल होगा। आप सबसे दिल से निवेदन है कि नामांकन के दिन आइए, अपने इस बेटे और भाई को आशीर्वाद दीजिए, ताकि हम आपके हक, सम्मान की लड़ाई और मजबूती से लड़ सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें