मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

खाटूश्याम के फाल्गुनी मेले का समापन, करीब 30 लाख भक्तों ने किए दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सीकर । राजस्थान में खाटूश्यामजी के 11 दिवसीय फाल्गुनी मेले

के अंतिम दिन गुरुवार को सूरजगढ़ श्याम दरबार संघ की ओर से वर्षभर लहराने

वाला 376वां ध्वज (निशान) श्याम दरबार के शिखर पर चढ़ाया गया। संपूर्ण मेले

में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई।

अंतिम दिन श्याम दरबार व धर्मशालाओं के बाहर भक्तों ने एक- दूसरे को गुलाल

लगाकर बधाई दी। भक्तों ने बाबा श्याम को खीर - चूरमे व सवामणी का भोग

लगाया। इसके अलावा खाटूनगरी में कई जगह भजन संध्या आयोजित की गई।

बाबा

श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का समापन गुरुवार को सूरजगढ़ का निशान मंदिर

पर चढ़ने के साथ हुआ। मंदिर के प्रधान सेवक हजारीलाल इंदौरिया ने बताया कि

सूरजगढ़ वालों का इस बार 376वां निशान बाबा के मंदिर में सुबह 11.15 बजे

चढ़ाया गया। जो पूरे साल मंदिर पर फहराएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप

सिंह चौहान एवं मंत्री श्याम सिंह चौहान ने बताया कि मेले के समापन पर

मंदिर परिसर में सुप्रसिद्ध जिया बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी।

खाटूश्यामजी

के लक्खी मेले के समापन पर बाबा श्याम को परंपरागत रूप से खीर- चूरमे का

भोग लगाया गया। मंदिर कमेटी कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान ने बताया कि साथ

में छप्पन भोग की झांकी भी सजाई गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें