मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल

जयपुर। छोटी काशी कहा जाने वाला धार्मिक आस्था और भक्ति के रंगों से सराबोर जयपुर खाटू श्याम बाबा की एक भव्य भजन संध्या में मग्न हो उठा। आयोजन था 'एक श्याम बाबा श्याम के नाम' जो राजस्थान की एकमात्र आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त पेमेंट गेटवे कंपनी गेटीपे द्वारा आयोजित किया गया, जो अपनी इस उपलब्धि को बाबा श्याम के चरणों में समर्पित करना चाहती थी।गेटीपे के संस्थापक, प्रवीण शर्मा और मुरलीधर शर्मा ने बताया कि संध्या का आयोजन शहर के रामबाग सर्किल स्थित वेदा बैंक्वेट हॉल में किया गया जहां सुप्रसिद्ध भजन गायक राजू खंडेलवाल ने ‘सांवरिया बैठा है’ और संजू शर्मा ‘दीनानाथ मेरी बात’ एवं ‘ओजी ओ मिजाजी’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके मधुर सुरों में डूबकर उपस्थित भक्तजन भक्ति-रस में सराबोर हो उठे। प्रवीण शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम भी भारत के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के मेक इन डिजिटल इंडिया को सहयोग करते हुए राजस्थान का पहला पेमेंट गेटवे लाये हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी प्रमुख इंद्रेश कुमार, भारत सरकार के केंद्रीय विधि और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और संत समाज से बालमुकुंद आचार्य महाराज पधारे और भक्ति-भावना से ओत-प्रोत इस संध्या की गरिमा बढ़ाई। जयपुर की इस भक्ति-मय संध्या ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि क्यों यह नगरी “छोटी काशी” कहलाती है—जहाँ भक्ति, संस्कृति और आस्था एक साथ मिलकर दिव्यता का अद्भुत संगम रचते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें