मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

खरगे बोले- राहुल गांधी की वजह से पीएम मोदी को नहीं आ रही नींद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई दिल्ली।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को उत्तराखंड के देहरादून में केंद्र सरकार और उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में खरगे ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हुए हमलों को लेकर भी असम की भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भारी जोश में दिखे और कांग्रेस अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी आते हैं। राहुल गांधी तो प्रधानमंत्री मोदी को सोने ही नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से भाजपा घबरा गई है। असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को रोका गया, गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए, पोस्टर फाड़े गए। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली थी, लेकिन ऐसी घटना कहीं नहीं हुई, जैसी भाजपा शासित असम में हुई है। इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया है। देश के लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने जान दी। नेहरू जी, महात्मा गांधी जी देश की आजादी के कई साल जेल में रहे। आखिर भाजपा के कितने कार्यकर्ताओं ने देश के लिए अपनी जान दी। जब देश में आजादी का आंदोलन चल रहा था, तब ये लोग अंग्रेजों से सरकारी नौकरी मांग रहे थे। इसलिए भाजपा के लोग कांग्रेस को देशभक्ति न सिखाएं।

खरगे ने आगे कहा कि उत्तराखंड के लोग हिमालय की गोद में रहकर पूरे देश की रक्षा करते हैं और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे देते हैं। लेकिन आज कल प्रधानमंत्री मोदी देश को बचाने का क्रेडिट भी उत्तराखंड के बदले खुद को ही दे रहे हैं। झूठ बोलना मोदी की आदत बन चुकी है। पीएम मोदी ने कहा था कि सभी के खाते में 15 लाख रुपए दूंगा। दो करोड़ नौकरियां दूंगा। किसानों की आमदनी दोगुनी करूंगा। लेकिन कुछ भी नहीं किया।

कांग्रेस सरकारों के कार्यों को गिनाते हुए खरगे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आजादी के बाद बड़े-बड़े कारखाने, संस्थान और बांध बनवाए थे। इनसे लोगों को रोजगार मिला। कांग्रेस देश के गरीबों के लिए मनरेगा और फूड सिक्योरिटी लेकर आई। देश का विकास सिर्फ कांग्रेस ने किया है। मोदी सरकार ने गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया है। पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूलते रहे और चीन अरुणाचल, लद्दाख में कब्जा करता रहा।

अग्निवीर योजना और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि यूजीसी नोटिफिकेशन आया है कि अब विश्वविद्यालयों में आरक्षण नहीं होगा। भाजपा सरकार नौकरियां छीन रही है और बच्‍चों को तंग कर रही है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दोषी अभी तक क्यों नहीं पकड़े गए। भाजपा सरकार बेटी के हत्यारों को बगल में लेकर घूमती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जोशीमठ आपदा आई थी, भाजपा सरकार ने उसकी भी अनदेखी की। ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना जरुरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें