मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के मुख्यमंत्री को खड़गे ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड ने भाजपा के षड्यंत्रकारी मंसूबों को तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस-झामुमो और सहयोगी दलों की सरकार सुरक्षित है और भाजपा की तमाम साजिशों को मात देकर सच्चाई की जीत हुई है।

खड़गे ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि वह झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित सभी विधायकों को बधाई देते हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने हमें सत्ता के अहंकार के खिलाफ संघर्ष करना सिखाया है। सत्ता की लालच करने वालों से हम झारखंड का जल-जंगल-ज़मीन सुरक्षित रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में चंपाई सोरेन की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। आज हुई वोटिंग में सोरेन के पक्ष में 47 वोट पड़े। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें