मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

खंडवा : पुल की रेलिंग तोड़कर 200 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, ड्राइवर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खंडवा : पुल की रेलिंग तोड़कर 200 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, ड्राइवर की मौत

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा-भोपाल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार बोलेरो कार नर्मदानगर ओवरब्रिज की सुरक्षा जाली और इंदिरा सागर पावर स्टेशन की रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) को तोड़कर करीब 200 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक नरगावे (पिता मायाराम नरगावे) निवासी ग्राम अंजनिया खुर्द के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक अपनी खुद की बोलेरो को टैक्सी के रूप में चलाता था। गुरुवार रात वह कुछ सवारियों को छोड़ने के लिए पुनासा से राजगढ़ गया था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे राजगढ़ से अकेले लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। अभिषेक अविवाहित था।नर्मदानगर थाना प्रभारी (टीआई) विकास खिंची ने बताया कि हादसा इंदिरा सागर बांध के मुहाने पर बने ओवरब्रिज पर हुआ। भोपाल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और ब्रिज पर लगी लोहे की सुरक्षा जाली को फांदते हुए सीधे 200 फीट नीचे पावर स्टेशन की दीवार पर जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बेहद कठिन परिस्थितियों में 200 फीट नीचे उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार के गेट बुरी तरह पिचक चुके थे, जिन्हें कटर की मदद से तोड़कर अभिषेक के शव को बाहर निकाला गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण अभिषेक के सिर और छाती पर बेहद गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें