मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

खंडवा: 600 अधिकारियों के साथ वनभूमि खाली कराने कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खंडवा: 600 अधिकारियों के साथ वनभूमि खाली कराने कार्रवाई

एक दिन पहले हमले में 8 वनकर्मी हुए थे घायलमध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आमाखुजरी जंगल में वनभूमि पर दोबारा हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार सुबह प्रशासन ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया। वन, राजस्व और पुलिस विभाग के करीब 600 अधिकारी-कर्मचारी सुबह 7 बजे से 30 जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई में जुटे हैं। अभियान के दौरान जंगल के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर डीएफओ राकेश कुमार डामोर और एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर मौजूद हैं, जबकि कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और एसपी अगम जैन भी कार्रवाई का जायजा लेने पहुंचे।सबसे पहले 13 झोपड़ियां ढहाईंकार्रवाई की शुरुआत अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाई गई 13 झोपड़ियों को हटाने से हुई। इन्हीं झोपड़ियों में रहकर जंगल की जमीन साफ कर खेती की तैयारी की गई थी। इसके बाद जेसीबी मशीनों से बड़े-बड़े कंटूर खोदे जा रहे हैं, ताकि भविष्य में दोबारा खेती या अतिक्रमण न हो सके।यह कार्रवाई एक दिन पहले रविवार को वन अमले पर हुए हिंसक हमले के अगले दिन शुरू की गई है। अतिक्रमण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर करीब 400 अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं को आगे कर गोफन और पत्थरों से हमला कर दिया था। लाठियों से किए गए हमले में 8 वनकर्मी घायल हो गए थे, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।पहले हटाया था कब्जा, फिर 200 एकड़ पर दोबारा अतिक्रमणवन विभाग के अनुसार इसी वर्ष आमाखुजरी जंगल की करीब 500 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाकर सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े कंटूर (खाइयां) खोदे गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों ने लगभग 200 एकड़ वनभूमि पर दोबारा कब्जा कर मक्के की बुआई कर दी। डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने बताया कि पथराव और हमले की घटना के बाद 9 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।30 प्रतिशत अतिक्रमण हटायाएडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि पुलिस के 14 अधिकारियों, 200 जवानों और 400 वनकर्मियों की संयुक्त टीम कार्रवाई में लगी है। सुबह नमी के कारण कुछ दिक्कत आई, लेकिन अब तक करीब 30 प्रतिशत अतिक्रमण हटाया जा चुका है। फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार का विरोध नहीं हो रहा है।बाइक फिसलने से वनरक्षक घायलइधर, कार्रवाई में शामिल होने जा रहे खालवा रेंज के वनरक्षक पंकज पोरवाल गुड़ी के पास बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें