मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

खंडेलवाल ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्‍ली। चांदनी चौक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' संबंधी सिफारिशों को कैबिनेट की मंजूरी देने के फैसले का स्‍वागत किया है। खंडेलवाल ने बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह निर्णय पूरे देश में चुनावी प्रक्रिया में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे केंद्र और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव सुनिश्चित किए जाएंगे।सांसद खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत में इस ऐतिहासिक चुनाव सुधार की शुरुआत के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए। उन्‍होंने कहा, "मैं कैबिनेट द्वारा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' प्रस्ताव की ऐतिहासिक मंजूरी का दिल से स्वागत करता हूं। दरअसल, केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय सरकार के उन चुनावी सुधारों को लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो राष्ट्र के लिए लाभकारी हैं। इस पहल से नीतियों का निर्बाध क्रियान्वयन, कम खर्च और हमारे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण परिणाम सामने आएंगे। खंडेलवाल ने यह भी बताया कि यह निर्णय राजनीतिक जवाबदेही को बढ़ावा देगा और अधिक जागरूक मतदाता आधार का निर्माण करेगा, क्योंकि नागरिक एक ही चुनाव चक्र के दौरान समग्र निर्णय ले सकेंगे। खंडेलवाल ने इसके सफल कार्यान्वयन के लिए सभी हितधारकों से एक साथ आने का आह्वान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें