मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

खनन विभाग की टीम व पुलिस टीम पर हमला मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खनन विभाग की टीम व पुलिस टीम पर हमला मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के महीनगांव पंचायत में अवैध बालू के भंडारण की सूचना पर गई खनन विभाग की टीम व पुलिस टीम पर हमला मामले में पुलिस ने एक आरोपी को खगड़ा से गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी जमाल पिछले 11 माह से फरार चल रहा था। सदर थाना की पुलिस आरोपी को कई दिनों से तलाश रही थी। इसी क्रम में पुलिस को आरोपी के खग़ड़ा में आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी जमाल को पकड़ लिया गया।पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौर करे कि घटना 13 दिसंबर 2023 को घटी थी। जहां सदर थाना क्षेत्र के महीनगांव में अवैध बालू के भंडारण की सूचना पर खनन विभाग व पुलिस टीम स्थल पर गई थी। स्थल पर आरोपियों के द्वारा हमला कर दिया गया था। जिसमें खनन विभाग का एक चालक व दो पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। मामले में छह नामजद व 10-12 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी गई थी।इसी मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक शिवशंकर कुमार ने पुलिस टीम के सहयोग से की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें