मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

धान खरीद लक्ष्य में कटौती से किसान चिंतित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धान खरीद लक्ष्य में कटौती से किसान चिंतित

बक्सर।जिले में इस वर्ष किसानों से धान खरीद के सरकारी लक्ष्य में भारी कटौती किए जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धान खरीद का लक्ष्य काफी कम निर्धारित किया है। बीते वर्ष जहां एक लाख 77 हजार 229 टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था, वहीं इस साल इसे घटाकर एक लाख 28 हजार 796 टन कर दिया गया है। लक्ष्य में लगभग 48 हजार टन की कमी से जिले के किसानों को सीधा नुकसान होने की आशंका है।धान खरीद लक्ष्य घटने का असर जिले के सभी पैक्सों पर पड़ेगा। प्रत्येक पैक्स में होने वाली खरीद की मात्रा कम हो जाएगी, जिससे अधिक संख्या में किसान सरकारी दर पर धान बेचने से वंचित रह सकते हैं। किसानों का कहना है कि इस वर्ष पहले ही बाजार में धान का भाव काफी नीचे चल रहा है। खुले बाजार में उचित कीमत नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है।इसके अलावा मौसम की मार ने भी किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कहीं असमय बारिश तो कहीं सूखे जैसे हालात ने फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों को प्रभावित किया है। ऐसे में किसान सरकारी खरीद पर ही निर्भर थे, लेकिन लक्ष्य में कटौती ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।किसानों ने सरकार से धान खरीद लक्ष्य बढ़ाने और सभी किसानों से उचित समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रमा राम ने बताया कि धान खरीद का लक्ष्य इस बार एक लाख 28 हजार सात सौ 96 टन मिला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें