मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

जेल की रंगमंच दीवार के पास जमीन में गाडकर रखे दो मोबाइल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। जोधपुर केंद्रीय कारागार में विचाराधीन एक बंदी के पास से

दो की-पेड मोबाइल बरामद हुए है। उसके द्वारा जेल में मोबाइल इस्तेमाल की

जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन ने तलाशी और दोनों मोबाइल

को जब्त किया। यह मोबाइल जेल की रंगमंच दीवार के पास में जमीन में गाडे हुए

थे।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि केंद्रीय कारागाह में एक

विचाराधीन बंदी नागौर जिले के मेड़ता सिटी सोगावास निवासी सतपाल पुत्र

ओमप्रकाश के पास में मोबाइल होने की जानकारी मिली थी। इस पर एसीपी पूर्व

आईपीएस अभिषेक, रातानाडा थाने के एसआई भंवरसिंह, बनाड़ थानाधिकारी प्रेमदान

रत्नू और जेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाकर वार्ड संख्या

11 के बैरिक संख्या 1 में विचाराधीन बंदी सतपाल से पूछताछ की गई और उसके

बिस्तर एवं सामान की तलाशी ली गई। तब पूछताछ में उसने बताया कि उसने दो की-

पेड फोन पास में ही रंगमंच की दीवार के निकट जमीन में छुपाकर रखे है। इस

पर पुलिस और जेल प्रशासन ने जमीन से दो की-पेड फोन को बरामद किया। उसके

खिलाफ जेल प्रहरी नारायणराम ने केस दर्ज कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें