मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

एक ही दिन दूसरी वारदात की फिराक में घूम रहे दो झपटमार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एक ही दिन दूसरी वारदात की फिराक में घूम रहे दो झपटमार गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी जिले के केशवपुरम थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित एक ही दिन में दूसरी झपटमारी की वारदात करने की फिराक में इलाके में घूम रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास गंगवार उर्फ अमित व अमर के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि विकास कुख्यात बदमाश है और पहले से 17 आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया है। वह थाना अशोक विहार का बदमाश घोषित बदमाश में है।उत्तर पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आठ दिसंबर की सुबह शिकायतकर्ता अरुण कुमार का मोबाइल फोन दो बाइक सवार बदमाशों ने लारेंस रोड पर चलते समय छीन लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए केशवपुरम थाना पुलिस ने गश्त रही पुलिस टीम को बदमाशों की बाइक के बारे में जानकारी देते हुए सतर्क किया। शाम के दौरान हेड कॉन्स्टेबल अमित और कॉन्स्टेबल राम किशोर ने लारेंस रोड पर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को तेज रफ्तार में जाते देखा। शक होने पर पुलिस ने उन्हें पीछा कर ब्रिटानिया फैक्ट्री के पास रोका और मौके पर ही दोनों को दबोच लिया।गिरफ्त में आए युवकों की पहचान विकास गंगवार उर्फ अमित (25) और अरमान उर्फ गब्बर (27) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सुबह मोबाइल छीना था और शाम को दूसरी वारदात की तलाश में घूम रहे थे। विकास के खिलाफ पहले से छीना-झपटी, चोरी और घरफोड़ चोरी के 17 मामले दर्ज हैं। दोनों ने बताया कि वे "आसान पैसे" कमाने के लिए झपटमारी करने लगे थे ताकि अपने शौक और महंगे खर्च पूरे कर सकें। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से शिकायतकर्ता का छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें