मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

कांवड़ यात्रा के लिए की लूटपाट, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांवड़ यात्रा के लिए की लूटपाट, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले के केशवपुरम थाना पुलिस ने एक आइसक्रीम पार्लर में हुई लूट की वारदात में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। वारदात के दौरान लूटा गया आई फोन, नकदी, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि यह घटना 19 जून की रात लगभग 11 बजे की है, जब त्रिनगर स्थित तालाब रोड पर रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र मुक्ता सिंह अपनी दुकान “मुकुट कुल्फी वाले” को बंद कर रहे थे। उसी दौरान दो युवक कैप और मास्क पहने हुए दुकान में घुस आए। एक ने चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया और जबरन बैठा दिया। दूसरे युवक ने दुकान के गल्ले से करीब 43,000 की नकदी, फ्रिज से कुछ कुल्फियां और एक आई फोन 11 लूट लिया। वारदात के बाद दोनों लुटेरे बाहर खड़ी एक काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीसरे साथी के साथ फरार हो गए।इस वारदात को लेकर थाना केशवपुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की और अपराधियों के भागने के रास्ते को ट्रेस किया।स्थानीय सूचना तंत्र सक्रिय किया गया और लगातार प्रयासों के बाद तीनों आरोपितों की पहचान कर रामपुरा अंडरपास के पास जाल बिछाकर उन्हें गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने कबूल किया कि उनका मकसद हरिद्वार कांवड़ यात्रा के लिए खर्च जुटाना था। लेकिन लूट में उम्मीद से कम पैसा मिला। कांवड़ यात्रा का प्लान छोड़ दिया गया और जो नकदी मिली, वह क्लबों और मौज-मस्ती में खर्च कर दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें