मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

केरल: वीडी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, राहुल-प्रियंका भी रहेंगे मौजूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केरल: वीडी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, राहुल-प्रियंका भी रहेंगे मौजूद

तिरुवनंतपुरम। केरल में वीडी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही, केरल में एक लंबे अंतराल के बाद शीर्ष पद पर कांग्रेस पार्टी की वापसी होगी। केरल में पद संभालने वाले आखिरी कांग्रेस मुख्यमंत्री 2011 में ओमन चांडी थे।

फिलहाल, तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं। वीडी सतीशन के साथ-साथ पूरे मंत्रिमंडल के भी शपथ लेने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट का नेतृत्व यहां मंत्रिमंडल की संरचना को अंतिम रूप देने के लिए बैठक कर रहा है, जिसमें प्रत्येक सहयोगी दल से मंत्रियों की संख्या पर विचार किया जाएगा।

वहीं, शपथ ग्रहण के साथ कांग्रेस इस समारोह में अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी, जहां लगभग एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।

समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे।

केरल में कांग्रेस के अगुवाई में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को बहुमत मिला है। 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया। इसमें कांग्रेस ने अकेले 63 सीटों पर जीत हासिल की।

दिल्ली और केरल में करीब दस दिनों की अनिश्चितता, पर्दे के पीछे की बातचीत और नाटकीय उतार-चढ़ावों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री चुना।

सतीशन के पक्ष में यह फैसला कांग्रेस हाईकमान के गहन विचार-विमर्श के बाद आया।

बातचीत का अहम दौर गुरुवार सुबह शुरू हुआ, जब केसी वेणुगोपाल को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर बुलाया गया। लगभग तीन घंटे चली चर्चा के दौरान कथित तौर पर राहुल गांधी ने वेणुगोपाल को बताया कि नेतृत्व ने शीर्ष पद के लिए सतीशन का समर्थन करने का फैसला किया है। प्रियंका गांधी भी पार्टी के भीतर आम सहमति सुनिश्चित करने के प्रयासों में शामिल हुईं।

राहुल गांधी ने बाद में रमेश चेन्निथला से बात की।

हालांकि, सामने आया कि उन्होंने इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसी बीच, मुकुल वासनिक, अजय माकन, जयराम रमेश और दीपा दासमुंशी सहित वरिष्ठ नेता खड़गे के आवास पर एकत्र हुए, जहां घोषणा को अंतिम रूप दिया गया। वेणुगोपाल ने सार्वजनिक रूप से वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही, पार्टी में चल रहा गतिरोध थमा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें