मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

इजराइल में लेबनान से दागी गई एंटी टैंक मिसाइल की चपेट में आकर भारतीय युवक की मौत, दो अन्य भारतीय घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यरुशलम । इजराइल-हमास संघर्ष के बीच इजराइल में एक भारतीय युवक की

मौत हो गई जबकि दो अन्य भारतीय घायल हुए हैं। सोमवार को लेबनान की एंटी

टैंक मिसाइल के हमले में भारतीय युवक की मौत का दावा किया जा रहा है। ये

सभी भारतीय केरल के रहने वाले हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इजराइल

की उत्तरी सीमा के पास मारगैलियाट में एक बाग को लेबनान की तरफ से दागी गई

एंटी टैंक मिसाइल निशाना बनाया गया जिसकी चपेट में आकर केरल के रहने वाले

एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। कुछ अन्य लोग भी मामूली रूप से

घायल हैं।

इजराइली रेस्क्यू सर्विस के प्रवक्ता मेजेन डेविड एडोम के

मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11बजे यह घटना हुई जिसमें केरल के कोल्लम निवासी

पटनिबीन मैक्सवेल की जान चली गई। उनका शव अस्पताल में रखा गया है। जबकि

हमले में घायल दो अन्य भारतीयों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां

दोनों की हालत स्थिर है।

लेबनान की तरफ से हुए इस हमले में ईरान

समर्थित शिया संगठन हिज्बुल्ला का हाथ बताया जा रहा है। गाजा में

इजराइल-हमास संघर्ष में हर दिन हिज्बुल्ला की तरफ से रॉकेट, मिसाइल और

ड्रोन्स के जरिये हमला किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें