मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

केरल: एसआईआर प्रक्रिया के बीच बीएलओ के सुसाइड के बाद कर्मचारी संगठनों ने काम का बहिष्कार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केरल: एसआईआर प्रक्रिया के बीच बीएलओ के सुसाइड के बाद कर्मचारी संगठनों ने काम का बहिष्कार किया

कन्नूर। केरल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच एक बीएलओ के कथित रूप से सुसाइड करने का मामला तूल पकड़ रहा है। राज्य के कर्मचारी संगठनों ने अपना विरोध जताते हुए सोमवार को ड्यूटी के बहिष्कार का फैसला लिया है।

बीएलओ अनीश जॉर्ज की आत्महत्या की पृष्ठभूमि में राज्य सरकार के कर्मचारी, शिक्षकों की कार्य परिषद और शिक्षक सेवा संगठन की समिति ने विरोध प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही, इन कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को कामकाज का बहिष्कार किया है।

संगठनों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कन्नूर-पय्यान्नूर निर्वाचन क्षेत्र के एट्टुकुडका स्थित बूथ संख्या-18 के बूथ लेवल अधिकारी और कुन्नारू एयूपी स्कूल के कार्यालय परिचारक अनीश जॉर्ज की आत्महत्या के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है।

संगठनों ने आरोप लगाए कि मतदाता सूची में संशोधन को लेकर बीएलओ भारी दबाव में हैं। स्थानीय निकाय चुनाव का काम करने के कारण बीएलओ पर और भी दबाव है। सभी राजनीतिक दलों और सेवा संगठनों द्वारा एसआईआर को स्थगित करने की मांग के बावजूद, वे इसके लिए तैयार नहीं हैं और कम समय में अधिक लक्ष्य थोप रहे हैं और ऐसा काम थोप रहे हैं, जो मानवीय रूप से संभव नहीं है।

बीएलओ को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है।

स्कूल अटेंडेंट और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का काम भी संभाल रहे अनीश जॉर्ज का रविवार को कंकोल-अलप्पादम्बा ग्राम पंचायत के एट्टुकुडुक्का स्थित घर में शव मिला था। उनकी उम्र लगभग 41 साल थी।

आरोप लगाए गए हैं कि अनीश जॉर्ज एसआईआर से जुड़े काम के बोझ से काफी तनाव में थे और इसी कारण आत्महत्या की। जानकारी सामने आई है कि जिला प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज किया है। प्रशासन ने एक बयान में कहा है कि काम से जुड़ी कोई परेशानी नहीं मिली और फोन रिकॉर्ड में काम के दबाव का कोई संकेत नहीं था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें